28 जुलाई 2015 - 12:45
 आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए एकजुटता की आवश्यकता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेमशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को इराक़ी राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम से मुलाक़ात की।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेमशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को इराक़ी राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम से मुलाक़ात की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाक़ात में इराक़ी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में सहयोग में विस्तार पर बल दिया।  इराक़ी राष्ट्रपति ने तेहरान और बग़दाद के मध्य सहयोग प्रक्रिया को और अधिक विस्तृत करने की मांग करते हुए कहा कि दोनों देशों को चाहिए कि वे अपने संबंधों को पहले से अधिक विस्तृत करने का प्रयास करें।
इस मुलाक़ात में ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान और इराक़ के मध्य द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग में विस्तार पर बल दिया। उन्होंने आतंकवाद के मुक़ाबले के लिए क्षेत्रीय वार्ता के लिए अधिक एकता और एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। ज्ञात रहे कि विदेशमंत्री ने अपने इराक़ दौरे के दौरान इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी, संसद सभापति सलीम जबूरी, विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री और इराक़ की इस्लामी सुप्रिम काउंसिल के प्रमुख अम्मार हकीम तथा इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरूओं से भी मुलाक़ातें कीं। विदेशमंत्री मंगलवार की सुबह तेहरान लौट आए।